रांची के विभिन्न छठ घाट में साफ सफाई का काम जारी

रांची: नहाए खाए के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर से होगी.जिसको लेकर रांची के विभिन्न छठ घाट में साफ सफाई का काम जारी है.

दरअसल शहर के बीचो-बीच बड़ा तालाब में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मी साफ सफाई में लगे हुए हैं इस दौरान सफाई कर्मियों ने बताया कि कल तक साफ-सफाई का काम खत्म हो जाएगा और छठ व्रती बेहतरीन तरीके से यहां पूजा अर्चना कर सकेंगे.

रांची के विभिन्न छठ घाट में साफ सफाई का काम जारी

 

रांची के विभिन्न छठ घाट में एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी ताकि कोई हादसा ना हो. इस बीच रांची जिला छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी छठ घाट में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिसको देखते हुए बैरीकेडिंग कर दी गई है ताकि छोटे बड़े बच्चे आगे ना जाए और कोई हादसा का शिकार ना हो.

रांची के विभिन्न छठ घाट में साफ सफाई का काम जारी

छठ पूजा अध्यक्ष सूरज ने कहा कि सभी छठ घाटों में वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम दी गई है ताकि छठ व्रती अपने वस्त्र बदल सके इसके साथ ही छठ पूजा समिति की ओर से कई वॉलिंटियर्स मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी छठवर्ती को कोई परेशानी हो तो परेशानी का निदान तुरंत हो जाए.

रांची के बड़ा तालाब में पूजा सामग्री को फेंकने के लिए जल कुंड भी बनाया गया है ताकि तालाब में गंदगी ना हो इसके साथ ही तमाम व्यवस्था छठ पूजा समिति की ओर से कर दी गई है.

ताकि कोई छठ व्रती अगर पूजा के समय कोई पूजा सामग्री लाना भूल गए हो तो पूजा समिति की ओर से तमाम व्यवस्था उनके लिए की जाएगी, इसके साथ ही नहाए खाए के दिन पूजा समिति की ओर से लगभग 501 छठव्रतियों के बीच तमाम पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा ताकि सभी छठव्रती बेहतरीन तरीके से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर सके.जमशेदपुर के दो मुहानी नदी पर भी महापर्व छठ को लेकर तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी कर ली गई है।

 

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...

फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना...

अवैध बालू खनन पर ED का शिकंजा, बांका समेत 3 राज्यों...

बांका : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपए के कथित अवैध बालू खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...