दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल काट देते हैं बदमाश, पुलिस के हाथ खाली

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव का है। जहां एक प्रोफेसर के घर में घुसकर चोरों ने गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में प्रोफेसर स्व. कपलेश्वर चौधरी के घर में छत के रास्ते आए बदमाशों ने प्रवेश किया

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में प्रोफेसर स्व. कपलेश्वर चौधरी के घर में छत के रास्ते आए बदमाशों ने प्रवेश किया। चोरों ने घर में सो रही बच्ची को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट कर बाल काट दिए हैं। पुलिस भले ही अपनी ओर से तफ्तीश कर रही हो लेकिन चोटी काटने की ये वारदात कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।

Darbhanga Chori 1 22Scope News

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में चोटी काटने की दूसरी नई वारदात सामने आई है

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में चोटी काटने की दूसरी नई वारदात सामने आई है। पहली वारदात एक सप्ताह पूर्व होम्योपैथी के डॉक्टर के घर घटना को अंजाम दिया तो और बांधक बनाकर उनकी छोटी बहु की सूई लगाकर बाल काट दिया था। दूसरी वारदात उक्त गांव के ही प्रोसेसर के घर कि है और अब उनकी बेटी का बाल काट दिया है।

Darbhanga Chori 2 22Scope News

जानकारी मिली की प्रोफेसर के घर लगभग 3 बजे चोर घूसते हैं व जो कोई समान मिलता है घर में वो ले लेते हैं

ग्रामीण नीरज कुमार ने बताया कि जानकारी मिली की प्रोफेसर स्व. कपलेश्वर चौधरी के घर लगभग तीन बजे चोर घूसते हैं और जो कोई समान मिलता है घर में वो ले लेते हैं। घर में एक बच्ची सोई रहती है उसका बाट काटकर चला जाता है। चोर कहीं ना कहीं यह प्रशासन को फिर से खुली चुनौती देता है। जिस प्रकार से हमारे गांव में आठ दिन पहले भी इसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया।

Darbhanga Chori 4 22Scope News

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

लोगों ने कहा कि घर में घुसकर डकैती की गई और एक महिला का बाल काट कर भाग जाता है। ठीक उसी तरह 8वें दिन इस प्रकार की घटना को अंजाम देता है। पूरा गांव डर और दहशत के माहौल में जी रहा है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। आसपास के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Darbhanga Chori 3 22Scope News

यह भी पढ़े : ज्वेलर्स दुकान में चोरी, हथियार के बल पर 4 नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...