Advertisment

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3 लोग जख्मी

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे गए। इस मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। अस्पताल के गार्ड के द्वारा पहल करने पर मामला शांत कराया गया और इसकी सूचना बाढ़ थाना की पुलिस को दी गई।

स्टेशन बाजार रोड के दुकानदार साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन करने को लेकर 2 पक्ष 2-3 दिन पहले से आपस में मारपीट कर रहे थे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन बाजार रोड के दुकानदार साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन करने को लेकर दो पक्ष दो-तीन दिन पहले से आपस में मारपीट कर रहे थे। जब दोनों लोग अस्पताल परिसर में मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए थाना लेकर पहुंची।

Barh Marpeet 1 1 22Scope News

पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने का प्रयास किया, महिलाएं व बच्चे करने लगे विरोध

वहीं दूसरी बार पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं और बच्चे के जबरदस्त विरोध के चलते पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष स्वर्ण व्यवसाय हैं। साप्ताहिक बंदी को लेकर दोनों लगातार मारपीट करते आ रहे हैं। पुलिस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Barh Marpeet 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का सक्रिय सदस्य सैमुअल गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...