मुड़मा में मूर्ति तोड़फोड़ मामले के बाद आया बंधु तिर्की का बयान…

रांचीः मांडर के मुड़मा में असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षेत्र के चार मंदिरों में तोड़-फोड़ के मामले के बाद मांडर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का बयान सामने आया है। बंधु तिर्की ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपराधी, घृणित, समाज में एक-दूसरे के बीच खाई पैदा करनेवाले और परस्पर सद्भाव को नुकसान पहुँचानेवाले अवांछित तत्वों द्वारा मांडर प्रखण्ड के मुड़मा में धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने एवं उसकी पवित्रता को खंडित करने की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय घटना सभी के लिये शर्मनाक है।

घटना की अविलम्ब उच्चस्तरीय जाँच हो और दोषियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाये। उन्हें ऐसी सज़ा मिले कि अगली बार से ऐसा घृणित कार्य करने के पहले उनकी आत्मा कांप जाये। मैं सभी धर्म, जाति और समुदाय से ऐसी घटना के खिलाफ मुखरता से खड़े होने का आह्वान करता हूँ।

ये भी पढ़ें- मांडर के मुड़मा में असमाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्तियां, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-75 जाम किया

जानिये क्या था पूरा मामला

गुरूवार की देर रात मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया। असमाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर चार मंदिरो की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जिसको लेकर स्थानीय लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। लोगों के सड़क पर उतरने के बाद रांची से लोहरदगा, गुमला, डाल्टनगंज, पलामू, गढ़वा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुड़मा कांड 22Scope News

ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मूर्ति तोड़ने के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 75 पर टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया है। लोग इस घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- छठ के साफ-सफाई को लेकर प्रशासन दिखी नदारद, घाटों पर लगा है कचरों का अंबार

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...