शिक्षा मंत्री ओर जिला प्रशासन ने विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा

मधेपुरा : दीपावली समाप्त होते ही लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा कि तैयारी शुरू कर देते हैं। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। गुरुवार को छठव्रतियों ने साफ-सफाई कर गेहूं सुखाया। छठव्रती शनिवार की रात में खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। वहीं रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य और सोमवार को उदयीमान भगवान सूर्य को दूसरा अर्ध्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो जाएगी।

छठ पर्व शुरू होते ही शहर में खरना के लिए महाप्रसाद बनाने की सामग्री की खरीदारी छठव्रतियों एवं लोगों ने की। बाजारों में छठ पूजा को लेकर काफी चहल-पहल देखे गए। साथ ही सड़कों पर छठव्रतियों के स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। छठ के गीतों से शहर का माहौल पूरा भक्तिमय हो गया है। जिला प्रशासन भी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में जुटा हुआ है।

इसको लेकर बिहार सरकार के शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव, मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा, मधेपुरा एसपी राजेश कुमार, मधेपुरा डीडीसी नितिन कुमार, मधेपुरा एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने मधेपुरा जिले के मुरलीगंज छठ घाट, गंगापुर छठ घाट, भिरखी छठ घाट, रामपुर छठ घाट रायभीड़ छठ घाट सहित मधेपुरा शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों जायजा लिया।

वहीं मधेपुरा एसडीएम ने कहा कि जिले के सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट ओर पुलिस बल एवं एनडीआरएफ टीम कि तैनाती कि गई है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मधेपुरा भिरखी छठ घाट ओर गंगापुर छठ घाट पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नदी किनारे अधिक उंचाई के कारण महिलाओं को नीचे जाने में परेशानी होगी। छठव्रतियों की सुविधा के लिए नदी किनारे ढ़लान बनाने का निर्देश दिया।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img