मधेपुरा में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सभी छठ घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण

मधेपुरा लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सभी छठ घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण

मधेपुरा : जिले में आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में करीब 40 छठ घाटों पर नगर परिषद द्वारा तेजी से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बुधवार को नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कई प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

DIARCH Group 22Scope News

कुछ घाटों पर पानी जमने से दलदल की स्थिति बनी हुई है, जिससे सफाई में मुश्किलें आ रही हैं

मुख्य छठ घाटों में काली मंदिर स्थित भिड़खी छठ घाट, सुखासन रोड का गुमटी छठ घाट और गौशाला स्थित छठ घाट सहित कई स्थानों पर सफाई कार्य जारी है। कुछ घाटों पर पानी जमने से दलदल की स्थिति बनी हुई है, जिससे सफाई में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन नगर परिषद टीम लगातार प्रयासरत है। कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया कि छठ घाटों पर लाइटिंग, कूड़ादान और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में काली पूजा में पूर्व मंत्री और राजद प्रत्याशी का युवकों ने किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल…

रमन कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...