महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू, मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. दीपावली के खत्म होने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में लोग जुट गए हैं. वहीं छठ घाटों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है.

वहीं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर के विभिन्न छठ घाटों और तालाबों का निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं. उपायुक्त से लेकर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया और मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी को भी कई निर्देश दिए.

छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ घाटों पर गोताखोर की मौजूदगी नाव पर रहेगा. साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था सभी घाटों पर होगी. ताकि आने-जाने वाले छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर विशेष पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Jharkhand University:NPU के कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक,...

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर राज्यपाल ने अगले आदेश तक रोक लगा दी। इसके बाद...

Ranchi Internet: Ranchi में इंटरनेट कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल सेवा...

 रांची में इंटरनेट सेवा बाधित होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी और तत्काल सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। कई इलाकों में देर...

Higher Education Department: झारखंड के 19 Private Universities की होगी जांच,...

 झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 19 निजी विश्वविद्यालयों की जांच का फैसला किया है। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की 33 डिग्रियां स्थगित कर तीन...