सासाराम : सासाराम में छठ व्रत को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता भी साथ रहे। सासाराम के सूर्य मंदिर घाट, बेदा का निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम तथा एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि तमाम तरह की व्यवस्था कर लिया गया है। जितने भी खतरनाक घाट हैं, सभी जगह एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा विभिन्न घाटों पर गोताखोर की भी व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। वहीं पूजा समिति के लोगों से भी समन्वय स्थापित किया गया है। जहां कहीं भी विधि व्यवस्था की समस्या है। वहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
अजीत कुमार की रिपोर्ट


