कटिहार DRM ने किया फारबिसगंज स्टेशन का औचक निरीक्षण

कटिहार : एनएफ रेलवे कटिहार के डीआरएम सुरेंद्र कुमार शुक्रवार को अपने स्पेशल निरीक्षण यान से औचक निरीक्षण हेतु फारबिसगंज स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंच डीआरएम ने मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि छठ महापर्व को ले बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन हो रहा है ऐसे में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो उनके इस निरीक्षण का यह खास उद्देश्य है।

कटिहार डीआरएम ने पत्रकारों से कहा कि आपने टेलीविजन व अन्य माध्यमों से जाना होगा कि विगत दिनों अत्यधिक भीड़ के कारण कहीं कहीं यात्रि दुर्घटना का शिकार हुए हैं व ट्रेन में अगलगी जैसी घटना भी घटित हो चुकी है। ऐसे में रेलवे को विशेष सतर्कता इन दिनों बरतने की जरूरत है। ट्रेन स्टोपेज के अल्प वक्त के दौरान यात्रियों को बारी बारी से चढ़ने उतरने जैसी तमाम चीजों के बारे में रेलवे से जुड़े लोग प्रेरित करें ताकि कोई घटना दुर्घटना न हो।

एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि कई स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरा कई जगहों पर लगाया गया है। यहां भी सीसी टीवी कैमरा लगाने की अनिवार्यता उनके संज्ञान में आया है ताकि असामाजिक कार्यों पर अंकुश लगे लिहाजा जल्द ही इस दिशा में पहल किया जायेगा। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ का भी जिक्र किया।

अमित कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img