Advertisement
Advertisement

डीआरएम ने मंडल के रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

दानापुरः जिले के मंडल प्रबंधक का पदभार ग्रहण करते ही नए डीआरएम जेएन चौधरी एक्शन मोड में आ गए हैं। आज  डीआरएम जेएन चौधरी मंडल के स्टेशनों का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। पटना से स्पेशल कोच से सबसे पहले फतुहा पहुंचे चौधरी ने लाव लश्कर के साथ यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके बाद बख्तियारपुर, बाढ़ और मोकामा रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया।

डीआरएम ने किया निरीक्षण

डीआरएम ने किया निरीक्षण

मोकामा में पेयजल, वाहन स्टैंड, प्लेट फार्म और रेल ब्रिज का भी अवलोकन किया। मोकामा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था से डीआरएम काफी खुश नजर आये। डीआरएम के साथ विभागीय अधिकारियों की पूरी फौज भी मौजूद रही। मोकामा के बाद मंडल के पूर्वी स्टेशनों का अवलोकन करने रवाना हो गए। मोकामा स्टेशन पर प्रबंधक कुमार उमेश शंकर, आरपीएफ प्रभारी हरिकेश मीना समेत सभी अधिकारियों ने नये डीआरएम का खैर मकदम किया।

 

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...