Advertisement
Advertisement

दानापुर रेलमंडल के DRM ने आरा रेलवे स्टेशन पर किया निरीक्षण

आरा : दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने बुधवार को दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आरा जंक्शन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद कुल्हड़िया स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, साइडिंग इत्यादि का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आरा जंक्शन पर निर्माणाधीन कार्यों का गहन निरीक्षण करने के साथ कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा।

आरा और बिहिया स्टेशन का पुनर्विकास होगा – DRM जयंत कुमार चौधरी

उन्होंने आरा जंक्शन के प्लेटफार्म, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, साइडिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग एरिया, वाशिंग पिट इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम ने आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन को ऊंचा करने साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने लिफ्ट को जल्द चालू करने पूर्वी गुमटी के पास लाइट आर‌ओबी के जल्द काम शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीआरएम के निरीक्षण से कैपिटल एक्सप्रेस, कोलकाता गरीब रथ के आरा जंक्शन से नियमित परिचालन होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौके पर दानापुर मंडल के सीनियर कमांडेंट, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएन‌ई, डिप्टी सीपीएम गति शक्ति, स्टेशन प्रबंधक आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के आरा और बिहिया स्टेशन का पुनर्विकास होगा।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 3 लाख लाभुकों को प्रदान की गई सहायता राशि

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...