Advertisment

मेयर व डिप्टी मेयर ने किया छठ का व्रत, शहर की सफाई के लिए सड़कों पर उतरे

गया : बिहार के गया में मेयर गणेश पासवान डिप्टी मे चिंता देवी ने छठ का व्रत किया है। किंतु श्रद्धा भाव ऐसी है कि छठ व्रत करने के बावजूद भी सड़कों की सफाई करने के लिए शहर के मोहल्ले में उतरे। नगर निगम के दर्जन भर छोटे-बड़े वाहनों के साथ पूर्व डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव एवं हिंदू मुस्लिम सभी पार्षद शहर की सफाई के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा कि छत पर पवित्रता का पर्व है। ऐसे में हम सभी मिलकर नगर निगम के सभी 27 घाटों की सफाई बेहतर करने में जुटे हुए हैं। वही मोहल्ले की सड़कों को भी गंदगी से मुक्त किया जा रहा है।

शहर के सभी मोहल्ले में करेंगे सफाई किया जाएगा। पानी का छिड़काव नगर निगम के द्वारा सभी मोहल्ले में सफाई का काम छठ पर्व को देखते हुए तेज कर दिया गया है। वहीं पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। इस काम में गया के मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव समेत दर्जनों पर साथ जुड़े हुए हैं। शनिवार स्टेशन रोड से सफाई और पानी छिड़काव का अभियान शुरू किया गया जो कि शहर के विभिन्न मुगलों से होकर गुजरा।

हिंदू, मुस्लिम और सभी पार्षद छठ पर्व की प्रवित्रता को देखते हुए सफाई में जुड़ गए हैं। शनिवार को हिंदू, मुस्लिम, पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और प्रोडक्ट मेयर के नेतृत्व में शहर में सड़कों पर उतरे। कई मोहल्ले में पानी का छिड़काव कर उसे साफ किया गया। भक्तों का कहना है कि छठ पर्व पवित्रता का पर्व है, इसे लेकर हम जितना सेवा करें वह काम होगा। इस मौके पर मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर चिंता देवी ने कहा कि हम दोनों ने व्रत किया है। छठ का व्रत कर रहे हैं लेकिन हमारा काम यह है कि शहर को भी साफ सुथरा करें। इसलिए हमलोग सड़कों पर उतरे।

वहीं इस काम में पूर्व डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव भी बड़ा साथ दे रहे हैं। इसके अलावा हिंदू और मुस्लिम का भी साथ मिल रहा है। मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि लोग आस्था का महापर्व छठ है, सभी 27 छठ घाट की साफ-सफाई की जा रही है। रोड पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पूरी कोशिश हो रही है कि छठ व्रत करने वाले साफ-सफाई के बीच भगवान भास्कर की आराधना करें। छठी मैया की पूजा करें। उन्होंने कहा कि मैं भी छठ का व्रत किया है लेकिन वह आराम नहीं करना चाहते हैं। छठव्रती लिए अपना योगदान दे रहे हैं। हमारे द्वारा बिंदेश्वरी घाट, महेश्वर घाट, ब्राह्मणी घाट और सूरजकुंड सरोवर मारकंडे घाट समेत 27 छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...