चार लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित ससुराल में महिला रिया कुमारी की मौत पर पति सावन गुप्ता सहित चार लोगों पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है.

केस मृत महिला के भाई पिस्का मोड़ निवासी अजीत लाल गुप्ता की शिकायत पर दर्ज किया है. प्राथमिकी में आरोपी मृत महिला के ससुर तुलसी गुप्ता, देवर अमित गुप्ता और संदीप गुप्ता को बनाया गया है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की शादी के 10 वर्ष हो गये थे. लेकिन शादी के आरंभ से उसे प्रताड़ित किया जाता था.

16 नवंबर को अंतिम बार रिया ने अपने भाई को फोन कर कहा था कि ससुरालवाले मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं. यह बात सुनने के बाद शिकायतकर्ता अपनी बहन को लाने के लिए उसके ससुराल जाने वाला था.

लेकिन इससे पहले शिकायतकर्ता को सावन गुप्ता का फोन आया कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली है.

BJP Jharkhand: BJP की बड़ी मांग, 48 घंटे में छात्रों पर...

 झारखंड भाजपा ने मुख्य सचिव से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और परीक्षा घोटालों की CBI जांच कराने की मांग की है।BJP...

JPSC Scam: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की Bail Plea...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। CID की विशेष अदालत 5 सितंबर को...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा में 300 छात्रों के लिए शुरू...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा जिले के बिहार शरीफ शहर में स्थित माइनॉरिटी रेजिडेंशियल स्कूल (अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय) में पढ़ने वाले लगभग 300 छात्रों...