उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ पर्व का हुआ समापन

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के गंगापुर छठ घाट, मुरलीगंज छठ घाट, भिरखी छठ घाट और वेलो कला छठ घाट सहित जिले के विभिन्न छठ घाटों पर आज उदयगामी सूर्य एवं भास्कर भगवान को अर्घ्य देने की साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होती है। खरना के बाद संध्या के सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। फिर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस त्यौहार का समापन हो जाता है।

मधेपुरा जिले में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार की सुख-समृधि की कामना भगवान् भास्कर से की। छठ घाटों में तरह तरह की लाइटिंग किया गया था। साथ ही पूजा समिति की और से सभी तरह की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूजा में विधि वयवस्था में मुस्तैद दिखे। सभी छठ घाटों पर छठी मैया के गीत से भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान गंगापुर छठ घाट पर छठव्रती महिला तथा पुरुषों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। यह पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होती है। सभी लोगों ने सुबह होते ही छठ घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख शांति के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना की। छठ वर्तियों की सुहुलियत को देखते हुए छठ घाट पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img