रांची/पटना : श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया है. देशभर में आज सुबह देशभर के हजारों लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई. झारखंड, बिहार सहित पूरे देश में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया. छठ पर्व पर सूर्य देव और उनकी बहन छठ मैइया की उपासना की जाती है. संतान के जीवन में सुख की प्राप्ति और संतान प्राप्ति के लिए छठ का व्रत रखा जाता है. 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का समापन किया जाता है.
सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कहा जाता है कि छठ व्रत और छठ पूजा आदि करने से छठ मैइया की आशीष मिलती है और निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है. छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

















