Monday, November 10, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए थमा शोर, 122 सीटों पर होगा घमासान
05:05:45
Video thumbnail
चुनाव में पापा को सपोर्ट करने भागलपुर आयी नेहा शर्मा #shorts
00:45
Video thumbnail
भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय का कांग्रेस पर प्रहार, कांग्रेस के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप | Jharkhand
03:19
Video thumbnail
बिहार चुनाव: दूसरे चरण में किन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर? कितने अध्यक्ष,कितने मंत्री? क्या होगा?
07:44
Video thumbnail
गोपालगंज में पुलिस की गाड़ी से दुर्घटना, 3 गंभीर, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगा दी आग
05:54
Video thumbnail
बिहार चुनाव: 2nd Phase यानी Do or Die.. जाने क्यों, किस पार्टी का कितना लगा है दांव पर? इस बार..
12:22
Video thumbnail
बेरमो में विस्थापित और प्रभावित समिति की बैठक, 'हक नहीं मिला तो होगा जोरदार आंदोलन'
03:35
Video thumbnail
JPSC अभ्यर्थियों के कल का दिन अहम, 11वीं से 13वीं JPSC के मेरिट लिस्ट पर कोर्ट में सुनवाई
06:10
Video thumbnail
सीएम के बैल वाले बयान पर भावुक चंपाई सोरेन ने रोकर बताया कैसे सिंचा था jmm को...
24:58
Video thumbnail
लॉ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, अवेयरनेस कैंप लगाकर लोगों को किया गया जागरूक
03:37
Video thumbnail
चुनावी शोर थमने के बाद सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर तंज, 'लालू के घर का कोई नहीं जीत रहा चुनाव'
10:15
Video thumbnail
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अचानक छापेमारी, 42.5 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
04:08
Video thumbnail
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने व्यक्त की अपनी पीड़ा, कहा— भाई की हत्या का आरोप लगना पीड़ादायक..
11:05
Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक मामले में FIR करने वाले और मामले से जुड़े शिक्षकों को क्यों लग रहा गिरफ्तारी का डर?
13:04
Video thumbnail
धमदाहा में क्यों बदलाव के मूड में है जनता, भ्रष्टाचार और राशन चोरी क्यों बना मुद्दा
12:07
Video thumbnail
CM नीतीश के सभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़, चेतन हुए गद गद बोले रिजल्ट के दिन गर्दा मचेगा | Election News
02:03
Video thumbnail
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चिराग के खासम खास प्रकाश चंद्रा को मिला रहा है पूरा समर्थन...
05:28
Video thumbnail
CM नीतीश के सभा में भीड़ देखकर चेतन की माँ लवली आनंद ने कहा बेटा को है पूरा आशीर्वाद मंत्री बनेगा
03:46
Video thumbnail
क्या है वाल्मीकि नगर के वोटर्स का मिजाज, वाल्मीकि नगर में है परिवर्तन की लहर ?
02:00
Video thumbnail
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी बीएसपी ने लगाया जोर, आकाश आनंद ने कहा चितरंजन कुमार की जीत तय
06:09

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

Dhanbad: बाजार समिति में व्यापारी पर हमला, फायरिंग कर की लूटपाट

Dhanbad: बाजार समिति परिसर में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर तीन अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और गोली चलाकर दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यापारी को आनन-फानन में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।Dhanbad: बाजार समिति में व्यापारी पर हमला घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, श्याम भीमसरिया मंडी परिसर में अपनी रिफाइन की दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध...

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने जताया संदेह, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर संदेह जताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के खौफ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फोन पर धमकी दे रहे हैं। जहां ठहरते हैं, उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते हैं।Bihar Election 2025: बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, "अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली...

Kaimur: राजद कार्यकर्ताओं ने जन सुराज समर्थक को पीटा, झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

Kaimur: जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा लगाने का विरोध करने पर जन सुराज समर्थक सुनील कुमार को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Kaimur: जन सुराज समर्थक को पीटा मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि राजद कार्यकर्ता उसके घर पर झंडा लगाने पहुंचे थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए...

छठ व्रती अहले सुबह घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पटना में नीतीश व चिराग ने दिया अर्घ्य

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पटना : बिहार में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज यानी मंगलवार को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही समापन हो गया। छठ व्रतियों ने सुबह की पहली किरणों में नदी-तालाबों के घाटों पर खड़े होकर दूध, जल और मौसमी फलों से सूर्य देव को नमन किया, जिसके बाद 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला उपवास तोड़ा गया।

Goal 7 22Scope News

CM नीतीश ने अपने आवास पर उदीयमान भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित

सीएम नीतीश कुमार ने भी आज लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक अणे मार्ग में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इससे पहले सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने लिखा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है। आचार संहिता लगने की वजह से मुख्यमंत्री ने इस बार पटना के घाटों का भ्रमण नहीं किया।

Nitish Chirag Chhath 1 22Scope News

दोनों डिप्टी सीएम के साथ चिराग पासवान ने भी उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

आपको बता दें कि बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने अपने-अपने जिले में उगते हुए सूर्य का अर्घ्य दिया। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के तारापुर तो विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में उदीयमान भगवान भास्कर को अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाया। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्य व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ छठ पूजा मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अंतिम अनुष्ठान ऊषा अर्घ्य के दौरान उदयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

Chirag 1 22Scope News

सम्राट ने महापर्व छठ के समापन पर तारापुर में उदीयमान सूर्यदेव को व्रतियों के साथ दिया अर्घ्य

डिप्टी सीएम व तारापुर से एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने चार दिवसीय अनुष्ठान के महापर्व छठ के समापन पर मुंगेर जिले के तारापुर में उदीयमान सूर्यदेव को व्रतियों के साथ अर्घ्य दिया। सूर्योपासना का यह अनुपम पर्व सनातन धर्म का अनोखी टहनी हैं, जिसमें सीधे प्रकृति से साक्षात्कार होता है। समस्त प्रकृति उपासक, पूजक, पोषक को भगवान् भास्कर मनोकामना पूर्ण करें। सृष्टि के ऊर्जा प्रदाता उदीयमान लोकदेव भगवान भास्कर बिहार के विकास को गति दें।

Samrat 22Scope News

विजय सिन्हा ने उदीयमान भगवान भास्कर को व्रतधारी माताओं-बहनों के साथ अर्पित किया अर्घ्य

बिहार के डिप्टी सीएम व लखीसराय से एनडीए के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने लोक आस्था का महापर्व छठ के समापन के अवसर पर उदीयमान भगवान भास्कर को व्रतधारी माताओं-बहनों के साथ अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है, यह पर्व न केवल आस्था का उत्सव है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, ऊंच-नीच के भेद को खत्म करने वाला आत्मसंयम, पर्यावरण-संतुलन और सामूहिकता का भी अद्भुत उदाहरण है। भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि समस्त भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, जन-जन के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं। अस्त के बाद उदय और उदय के बाद अस्त इस महान पर्व का संदेश है। यह प्रक्रिया लोगों के भीतर के विकारों और बंधनों से मुक्त करता है। और आत्मविश्वास और आत्मशक्ति का संचार करता है।

Vijay Sinha 2 22Scope News

किशनगंज के धर्मगंज घाट छठ पूजा में शामिल हुए दिलीप जायसवाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज किशनगंज के धर्मगंज घाट पहुंचकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में उपस्थित छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। यह पर्व हमारी संस्कृति, निष्ठा और लोक आस्था का अद्भुत संगम है जहां परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना झलकती है। व्रती माताओं-बहनों की श्रद्धा, समर्पण और तप हमारे समाज की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। छठी मईया एवं भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रकाश फैलाएं।

Dilip 3 22Scope News

नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की पवित्र यात्रा

आपको बता दें कि इस चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है, जब व्रतधारी सात्विक भोजन के रूप में दाल-चावल और कद्दू की सब्जी ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना का आयोजन होता है, जिसमें साठी चावल की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाया जाता है, जिसे व्रतियों द्वारा ग्रहण करने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में वितरित किया जाता है। खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ होता है, जो तीसरे दिन षष्ठी को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सप्तमी को उषा अर्घ्य तक चलता है। सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया था और आज सुबह दूसरा अर्घ्य अर्पित कर पर्व का भावपूर्ण समापन हुआ।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Chhath Puja 2025 Ends With Arghya To Rising Sun Across Jharkhand-Bihar , उगते सूर्य को अर्घ्य देकर झारखंड-बिहार में संपन्न हुआ छठ महापर्व

Related Posts

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने...

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर संदेह जताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। ...

सम्राट ने चुनाव प्रचार में NDA को भरपूर प्यार व स्नेह...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता तारापुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने आज कहा कि बिहार...

बिहार चुनाव के बीच 7 महिला सिपाही समेत 10 पुलिसकर्मी लापता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार पुलिस की तरफ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
661,000SubscribersSubscribe