जमुई में हत्या का दौर जारी, अपराधियों ने युवक व मुंशी को गोली मारकर की हत्या

जमुई : बीते एक सप्ताह से जमुई में लगातार हत्याएं हो रही है जिससे आम जनजीवन एक बार फिर दहशत में आ गई है। बता दे कि बीते 14 नवंबर को गरही थाना में पदस्थापित अपर दारोगा प्रभात रंजन को बालू माफिया ने ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। उसके बाद 19 नवंबर को भूमि विवाद में चौडीहा इलाके में पिता पुत्र की गोली मारी गई जिसमें इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। वहीं बीते 21 नवंबर को अमरथ इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई जबकि इसी रात करीब आठ बजे कोर्ट के मुंसी के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गई। लगातार हो रहे इस तरह के घटनाओं से जमुई वासी काफी दहशत में हैं।

बता दें कि मंगलवार की रात नगर थानाक्षेत्र के बाईपास इलाके में अभय सिंह नाम अधेड़ को अपराधियो ने घर के बाहर बुला कर सीने में गोली मार दी। जानकारी के अनुसार जब मृतक बाहर से घर लौटा तो किसी ने आवाज लगा कर उसे कमरे से बाहर बुलाया और बेल करवाने को बोला और इसी दौरान उसने उसे गोली मार दी जो उसके सीने में लगा। तत्काल 112 को कॉल किया गया और उसके सहयोग से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस तत्परता से अपराधी पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन लगता है अब जिले में अपराधियों का कानून का भय समाप्त हो गया है। मौके पर पहुंच जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस तहकीकात कर रही है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...