सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकुड़ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

पाकुड़ः राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साहिबगंज में कार्यक्रम कर शाम में पाकुड़ पहुंचे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई थी। संथाल परगना डीआईजी सुदर्शन मंडल, डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल, एसपी हर्दीप पी जनार्दनन समेत जिले के आला अधिकारियों ने पाकुड़ में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- CNT-SPT एक्ट में संसोधन सामाजिक प्रभाव कम राजनीतिक दबाव ज्यादा-अरुण उरांव

इस दौरान गठबंधन सरकार के सभी दलों के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही हाथ हिलाते हुए पाकुड़ के जनता को अभिवादन किया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए हेलीपैड स्थल के चारों ओर जनताओं में काफी खुशी का माहौल दिखा। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग होते हुए परिसदन पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्त्ताओं को सबोधन करेंगे। मुख्यमंत्री कल बाजार समिति मैदान में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां मुख्यमंत्री पाकुड़ जिले को करोड़ों की शिलान्यास एवं परिसंपत्ति का वितरण करेंगे।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...