CNT-SPT एक्ट में संसोधन सामाजिक प्रभाव कम राजनीतिक दबाव ज्यादा-अरुण उरांव

रांचीः भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हाल में CNT-SPT एक्ट में संसोधन के प्रस्तावों को लेकर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण उरांव ने इस मामले में आज प्रेस काॅन्फ्रेंस किया। इस दौरान अरुण उरांव ने कहा कि इस एक्ट के संशोधन से पहले कानून के जानकार और विशेषज्ञों से राय, मशवरा ली जानी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें- शतरंज का जुनून,72 की उम्र में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में सिन्हा जी से जानिए

गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श कर किया जाना था संशोधन

इसके साथ ही प्रस्तावित संशोधन के विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श भी किया जाना चाहिए था। जिस प्रकार से वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के आखिरी दिनों में राज्य में गठित ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल से यह पास हुआ है, यह सामाजिक प्रभाव कम राजनीतिक दबाव ज्यादा दिखाई दे रही है।

जिस प्रकार से वर्तमान राज्य के मुखिया के द्वारा जमीन की खरीद-बिक्री की गई है और सीएनटी प्रावधानों के तहत जमीन के मामले में वर्तमान प्रस्तावित संशोधन के तहत थाने और जिलों का दायरा को बढ़ाया जा रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा गैरकानूनी तरीके से खरीदे गए जमीन को रेगुलराइज करने का जरिया बनाने का काम किया जा रहा है।

ये भी देखें- अपने ही बेटे को लेकर भागना पिता को पड़ गया महंगा, ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...