धनबाद उपायुक्त ने मंडल कारा में किया निरीक्षण, कई नशे के सामान बरामद

धनबादः धनबाद जेल में उपायुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे औचक छापेमारी की। इस छापेमारी में उपायुक्त के अलावे डीडीसी, एडीएम विधि-व्यवस्था एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान और महिला पुलिस के जवान मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें- हाय रे जिंदगी : 90 वर्षीय वृद्ध मां को एक किलोमीटर गोद में उठाकर पेंशन लेने बैंक जाती है उनकी विधवा बेटी

कई सामान हुआ बरामद

बता दें कि फिलवक्त धनबाद मंडल कारा में कई हार्डकोर अपराधी एवं नक्सली विचाराधीन है। लगभग ढाई घंटे तक चली छापेमारी में टीम को खैनी की पुड़िया, धारनुमा चम्मच, चायनीज झालर लाइट सीरीज, लाइटर, सिगरेट का खाली डब्बा समेत कई अन्य सामग्री जब्त हुई है।

एसडीएम उदय कुमार रजक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर उपायुक्त के नेतृत्व में छापेमारी हुई है जिसमें ऐसी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली जिसकी पुलिस को आशंका थी।

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...

Jamshedpur BJP Protest: भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर...

Jamshedpur BJP Protest: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर महानगर इकाई ने ज़िला उपायुक्त (DC) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता...