मंडल कारा में छापेमारी, गैंगस्टर अमन सिंह के कई गुर्गे है मंडल कारा में बंद

धनबादः धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी  आर.रामकुमार के नेतृत्व छापेमारी की गई.

छापेमारी में सिटी एसपी के अलावे एडीएम विधि व्यवस्था डॉक्टर कुमार ताराचंद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी एएसपी मनोज स्वर्गियरी समेत कई थानों के थानेदार और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें.

बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत कई दुर्दांत अपराधी नक्सली और गैंगस्टर अमन सिंह के कई गुर्गे मंडल कारा में बंद है.

Mandal 01 22Scope News

छापेमारी खत्म होने के बाद सिटी एसपी ने कहा कि यह एक रूटीन छापेमारी थी. छापेमारी में खैनी-बीड़ी के अलावा कुछ भी नहीं मिला.  लापता व्यवसायी के मामले में  कहा कि मामले की जांच की जा रही है. लेकिन, इस बात की जानकारी नहीं दी कि यह मामला गुमशुदगी का है अथवा अपहरण का.

Mandal 22Scope News

कोयलांचल के व्यवसायी जेल से इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी दिए जाने की शिकायत कर रहे हैं. व्यवसायियों की ओर से लगातार प्रशासन से इस मामले में शिकायत की जा रही है.

मंगलवार को मार्बल व्यवसायी घनश्याम मित्तल अचानक से लापता हो गए. घनश्याम मित्तल को भी लगातार धमकियां मिल रही थी. डरा सहमा परिवार मीडिया से भी बचने की कोशिश कर रहा.

रिपोर्ट- राजकुमार

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...