नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 18 साइबर अपराधियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिला अधिकारी नवादा एवं पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश के आलोक में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर थाना एसडीपीओ प्रिया के नेतृत्व में निगरानी किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि आज चकवाय और पैन्गरी आदि गांव में साइबर अपराधियों को पकड़ने लिए सगन तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान में चकवाय से नौ और पैन्गरी गांव से नौ कुल 18 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। बजाज फाइनेंस आदि के नाम पर लोगों को ठगी करने के आरोप में 18 साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली। इसके लिए विशेष टीम का गठन एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाया गया।

इस अभियान में तेज तर्रार पुलिस निरीक्षक सुजय विद्यार्थी और संजीव कुमार को लगाया गया था साथ में काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनिधि की गई थी। जिसमें वारिसलीगंज थाना, साइबर थाना और काफी संख्या में मोटरसाइकिल जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था। इस अभियान में गांव के बगीचे को चारों तरफ से घेर कर साइबर अपराधियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान की सफलता में 18 से अधिक साइबर अपराधियों को मौके से धर दबोचा गया। इस कर्म में 42 मोबाइल 14 सिम कार्ड एक मोटरसाइकिल 11 कॉपी 150 पेज का चयाप्रति एक लाख दो हजार नगद बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार साइबर अपराधियों को जड़ मूल से समाप्त करने तक आवश्यक रूप से निर्देशानुसार चलाया जाएगा। इस विशेष और सफल अभियान से जिले के साइबर अपराधियों में खौफ का माहौल है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...