मृत स्टूडेंट के परिजनों को रिम्स देगा दो लाख की आर्थिक मदद

रांची. फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टेक्सोकोलॉजी (एफएमटी) के पीजी स्टूडेंट स्व मधन कुमार एम के परिजनों को रिम्स दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगा.

आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए दो लाख रुपये का प्रस्ताव प्रबंधन ने स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा है.

वहीं, रिम्स अपने स्तर से भी इस प्रस्ताव पर संबंधित विभाग से सहमति ले रहा है. उम्मीद है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मिले.

गौरतलब है कि मधन एफएमटी पीजी सेकेंड इयर की पढ़ाई कर रहे थे. विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

दो नवंबर की सुबह हॉस्टल के पिछले हिस्से में मधन का अधजला शव पाया गया था. पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को पुलिस की उपस्थित में सौंप दिया गया था. मामले की अभी भी जांच जारी है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img