Advertisment

बाघमारा अनुमंडल पुलिस को मिली दोहरी सफलता

बाघमारा: बाघमारा अनुमंडल पुलिस के ईस्ट बसूरिया पुलिस को दो आपराधिक मामलों में सफलता हांथ लगी है।जिनकी जानकारी बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है।ईस्ट बसूरिया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी शुक्रा चौहान,आकाश नोनियां गोधर के निवासी हैं वहीं एक और सुनील चौहान ईस्ट बसूरिया के ही हैं।ईस दौरान इनके पास से बिना नम्बर प्लेट के एक पल्सर को भी जप्त किया गया है।
वहीँ एक अन्य मामला 26 नवम्बर को हुई निचितपुर खटाल निवासी बीरेंद्र यादव के घर गृहभेदन कांड का 24 घण्टे में उद्भेदन कर लिया है।

मामले में दो शातिर चोर राजा भुईयां और विकास बाउरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए,07 नम्बर बड़की बौआ की है घटना,दोनों चोर भी हैं वहीँ के निवासी,उनके निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद किया है जिसे वादी ने पहचान भी कर लिया है।इन दोनों चोरों का के पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी पाँच अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूरजदेव मांझी का रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...