Advertisement
Advertisement

बाघमारा में तीन चोर रंगे हाथ पकड़े गये, ऐसे दे रहे थे वारदात को अंजाम

बाघमारा. जिले के धर्माबांध ओपी अंतर्गत नीचे देवाघरा बस्ती में लगे मोबाइल टावर के उपकरण को चोरी करते हुए तीन चोर पकड़े गये। पुलिस ने तीनों को समान के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसकी जानकारी बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने प्रेसवार्ता कर दी है।

बाघमारा में तीन चोर रंगे हाथ पकड़े गये

डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की कुछ चोरों के द्वारा मोबाइल टावर के उपकरणों को चोरी किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ा। इस दौरान उनके पास से मोबाइल टावर के चार बैटरी और एक रिसीवर को भी जब्त किया गया। साथ ही एक सब्बल, रस्सी और पांच मोबाइल सहित एक जाइलो गाड़ी भी जब्त की गयी।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि धनबाद में कई जगहों पर इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। तीनों आरोपी धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं, जिनमें राजू मिश्रा, गौतम सिंह और बिट्टू गुप्ता शामिल हैं।

बाघमारा से सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (9 नवंबर से 15 नवंबर 2026): मेष से मीन...

9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क

आज का राशिफल और पंचांग 9 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 9 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...