Advertisement
Advertisement

बाघमारा में पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामले में पांच गिरफ्तार

बाघमारा. जिले के तेतुलमारी थाना और तेतुलमारी थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तेतुलमारी थाना अंतर्गत नशे के सौदागरों के खिलाफ बाघमारा पुलिस ने कार्रवाई की। तेतुलमारी थाना पुलिस ने लगभग चार किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को धर दबोचा।

बाघमारा में पुलिस की कार्रवाई

वरीय पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तेतुलमारी के शक्ति चौक पर सघन जांच कर पकड़ा गया दोनों को,तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी किया गया है जप्त, पकड़े गए तस्कर उमाशंकर सिंह उर्फ सूरज और आनन्द शर्मा दोनों धनबाद के निवासी बताए जा रहे हैं,मामले में बाघमारा डीएसपी ने पीसी के माध्यम से दी पूरी जानकारी

वहीं जिले के बरोरा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी नवीन भुइयां, सूरज चौहान और वीरेंद्र चौहान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गयी है।

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन भुइयां दुष्कर्म व सूरज चौहान और वीरेंद्र चौहान आर्म्स एक्ट व बमबाजी मामले में फरार चल रहे थे। दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट में आरोपी नवीन के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वही शताब्दी परियोजना में साल 2022 में सूरज चौहान और वीरेंद्र चौहान ने फायरिंग और बमबारी घटना को अंजाम दिया था। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (9 नवंबर से 15 नवंबर 2026): मेष से मीन...

9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क

आज का राशिफल और पंचांग 9 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 9 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...