धनबाद: इसीएल मुगमा एरिया की सीबीएच ग्रुप अभिकर्ता आरपी पांडेय ने खुशरी पंचायत पूर्व मुखिया साधन रवानी पप्पू सिंह एवं अमित धारा के विरुद्ध जान से मारने की धमकी की लिखित शिकायत निरसा थाना में की है ।
वहीं दूसरी ओर इसको लेकर पूर्व मुखिया साधन रवानी ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसमें जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया साधन रवानी ने बताया कि अभिकर्ता द्वारा जो भी आरोप लगाए गए है।
निराधार एवं बेबुनियाद है प्रबंधन ने अभी तक एक भी आश्रितों को मुआब्जा एवं नियोजन नहीं दिया है ओर उनकी जमीन पर कोयले का उत्पादन एवं खनन कर रहा है।
जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता ने झूठी शिकायत हमलोगों के विरुद्ध थाना में कर दी प्रबंधन अपनी ओछी हरकतों से बाज आए झूठी शिकायत वापस ले साथ ही पहले मुआब्जा एवं नियोजन दे उसके बाद खनन एवं उत्पादन करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा जिसकी पूरी जवाबदेहि प्रबंधन कि होंगी।
संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट



















