Ranchi : सरवा पंचायत की मुखिया के निलंबन के बाद हड़ताल पर बैठे मुखिया संघ, बोले अमर बाउरी…

Ranchi : मांडर विधानसभा क्षेत्र के सरवा पंचायत की मुखिया प्रभा किस्फोट्टा की निलंबन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे मुखिया संघ के लोगों से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी में मुलाकात की एवं सरवा पंचायत की मुखिया के साथ हुई घटना की विस्तृत जानकारी की। प्रभा किस्फोट्टा ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत बिना किसी कारण के झूठे आरोप लगाकर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की एवं उनके पिता पूर्व विधायक बंधु तिर्की में सरकार में दबाव बनाकर निलंबित करवा दिया। जबकि उनके पंचायत में कई वर्षों से किसी प्रकार का कोई भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा। ऐसे में जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई तो विधायक और पूर्व विधायक ने साजिश कर उन्हें निलंबित करवा दिया।

मामले की पूरी जानकारी देते हुए निलंबित मुखिया प्रभा किस्फोट्टा ने बताया कि ग्राम पंचायत सरवा के अन्तर्गत ग्राम पचपदा में सरना स्थल का कल्याण विभाग से सौंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ था। जिसका शिलान्यास का कार्यक्रम पिछले साल 4 सितंबर 2023 को निर्धारित था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सुदर्शन भगत को बुलाया गया था और उनके द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। इस बात से खफा होकर स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और उनके पिता बंधु तिर्की ने उन्हें गंदी गालियां दी और पद से हटाने की धमकी दी।

Ranchi : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

4 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय में स्पष्टीकरण हेतु चिट्ठी निकाला गया जिसमें प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित का 15 दिनों के अन्दर मुझे अपना पक्ष रखने का समय दिया गया। लेकिन विधायक के दबाब में आकर उपायुक्त ने 5 दिनो के अंदर पुनः 9 जुलाई को ही निलंबित कर दिया गया। मौक पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से आदिवासी विरोधी सरकार है। मुखिया के पद पर एक आदिवासी महिला है लेकिन यह दमनकारी सरकार सत्ता के नशे में चूर किसी भी असंवैधानिक कार्य करने से नहीं चूक रही।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : रिंग रोड ओवरब्रिज से नीचे कूदी कार, और फिर… 

उन्होंने कहा कि एक मुखिया जो यहां के स्थानीय विधायक की बात नहीं सुन रही उनके आगे पीछे नहीं घूम रही तो इसका बदला उन्हें निलंबित कर ले रहे हैं। यह तानाशाही और हिटलरशाही भारतीय जनता पार्टी नहीं चलने देगी। इस लड़ाई में भाजपा निलंबित मुखिया और मुखिया संघ के साथ है। जरूरत पड़ी तो राज्य के सभी मुखिया इस लड़ाई में एकजुट होकर सरकार को घेरने का काम करेगी।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...