Breaking : घर में बम ब्लास्ट, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां एक खंडहरनुमा घर में खेलने के दौरान बच्चों के हाथ में बम ब्लास्ट होने से छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घायल सभी बच्चों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना नाकोटी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार नवाकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव के रहने वाले बैद्यनाथ सिंह के खण्डहरनुमा घर जिसमें कोई नहीं रहता है। उस घर के पास छह बच्चा सभी का उम्र लगभग 10 वर्ष खेल रहा था। उसमें से एक बच्चा घर के अन्दर गेंद निकालने के लिए घुसा एवं गेंद के साथ एक टेप लगा डिब्बा लेकर बाहर आया और डिब्बा खोलने के क्रम में दिवाल पर पटकने से विस्फोट हुआ। जिसमें नितीश कुमार, सिन्टु कुमार, भुल्ली कुमारी, अंकुश कुमार और स्वाति कुमारी सभी बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है।

सूचना मिलते ही 25 मिनट के अंदर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ घटनास्थल पूछकर जांच प्रारंभ किए। एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है और खंडहरनुमा घर को सील कर दिया गया है। बम स्क्वाड टीम को बुलाया जा रहा है। अग्रिम करवाई की जा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि एक खंडारनामा घर में खेलने के दौरान अचानक एक बच्चे ने एक डब्बा ले आया और डब्बा खोलने लगा। डब्बा खोलने के दौरान अचानक बम की तरह ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उसे घर को सील कर दिया गया है। वहां पर कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। और इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...