INDvsAUS : विशाल स्कोर को भेद दिया ऑस्ट्रेलिया, 5 विकेट से जीत

गुवाहाटी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी 28 नवंबर को तीसरा टी20 मैच खेला गया। यह मैच शाम सात बजे से शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कल के मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि कल के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन का विशाल स्कोर बना डाला। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में ही 225 रन बनाकर यह मैच पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड (123 रन, 57 गेंद, 13 चौके, सात छक्के) ने शुरू में धीमे शुरुआत की लेकिन बाद में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार नाबाद शतक बना डाला। कप्तान सूर्यकुमार यादव (39 रन, 26 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा (नाबाद 31 रन, 24 गेंद, चार चौके) ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड (35 रन, 18 गेंद, आठ चौके) ने ताबड़तोड़ पारी खेली। मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 104 रन, 48 गेंद, आठ चौके, आठ छक्के) और मैथ्यू वेड (28 रन, 18 गेंद, दो चौके, एक छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को पांच विकेट से मैच जीता दी और साथ ही सीरीज को जिंदा भी रखा। वहीं पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 2-1 से आगे है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...