हजारीबाग विधायक की अनूठी पहल, आगामी 14 दिसंबर को कराएंगे 25 जोड़े का सामूहिक विवाह

हजारीबागः हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल बतौर जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख दुःख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में भी उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य जनता हमेशा याद रखेगी। हजारीबाग के सर्वांगीण विकास के साथ जन सुविधा और जन जरूरतों के लिए सदैव सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहते हैं।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ के बड़ाघघरी पंचायत में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

जनता के छोटे जरूरत तो या उनके व्यक्तिगत बुलावे उनके बीच हमेशा हाज़िर रहते हैं। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के द्वारा एक अनूठी और प्रेरक पहल की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत उनके सहयोग से हजारीबाग जिले के 25 ज़रूरतमंद जोड़े की सामूहिक विवाह हजारीबाग में आगामी 14 दिसंबर 2023 को संपन्न कराया जायेगा।

राज्यपाल से मिलकर दिया निमंत्रण

इसके लिए सभी जोड़ों का चयन कर लिया गया है। विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को राजभवन रांची पहुंचकर सूबे के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पुरी जानकारी दी और इस उपलक्ष्य में महामहिम को निमंत्रण भी दिया।

ये भी देखें- संगीता ने News 22 Scope से जो किया था वादा, उसे किया पूरा, थाईलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक

विधायक मनीष जायसवाल ने महामहिम राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी की और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मौके पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद 25 जोड़े का सामूहिक विवाह का आयोजन व्यापक और भव्य होगा।

पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान के साथ शादी कराया जायेगा और 25 परिवार के आर्थिक बोझ को कम करने का सकारात्मक पहल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेरे सामाजिक जीवन का यह सबसे पुनीत और बड़ा कार्य होने जा रहा है।

Bhargav Singh Murder Case: भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को...

Bhargav Singh Murder Case: राजधानी के चर्चित भार्गव सिंह मर्डर केस के मुख्य आरोपी विजय टेटे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एडिशनल ज्यूडिशियल...

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...