देवकीनंदन ठाकुर ने ली राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की सदस्यता, महासंरक्षक घोषित

पलामूः राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर पलामू की धरती पर जहां इतिहास रच दिया। वहीं पहली बार भारत के इतिहास में ब्राह्मण का सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर वाहिनी की विश्वसनीयता, विस्तार को प्रमाणित कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सचिव सोनू मिश्रा की मौजूदगी में मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय ने देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को महासंरक्षक घोषित किया। वहीं संगठन के बड़े कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर झारखंड आने का भरोसा भी लिया।

देवकीनंदन ठाकुर जी 1100 रुपए का सदस्यता प्रमाणपत्र समर्पित किया

श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत ठाकुर जी की पलामू से अंतिम विदाई के दौरान पहले स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर उसके बाद राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय जमदग्नि आश्रम पहुंचे थे, जिसे भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने चांदी के गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने नेताओं संग की बैठक, टीएमसी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सिंह जदयू में शामिल

वहीं राष्ट्रीय सचिव सोनू मिश्रा एवं प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी ने देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का ग्यारह सौ रुपए का सदस्यता प्रमाणपत्र समर्पित किया। मौके पर महाराज श्री ने राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी को सनातन धर्म का संरक्षक बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।

परशुराम2 22Scope News

ऐतिहासिक महायज्ञ संपन्न कराने की क्षमतावान युवा वाहिनी भविष्य में विस्तार के साथ सफलता का परचम लहराएगा। इस दौरान ठाकुर जी ने भरोसा दिलाया कि जब भी युवा वाहिनी पलामू आने का न्योता देगी, वो व्यस्ततम समय में भी सदस्य होने के नाते युवा वाहिनी के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान उनके मैनेजर विष्णु शर्मा को भी संगठन का संरक्षक बनाया गया।

ठाकुर जी महाराज को पलामू से स्नेह हो गया है

मौके पर मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय ने बताया कि ठाकुर जी महाराज को पलामू से स्नेह हो गया है। पलामू की प्राचीन सभ्यता-संस्कृति के जड़ में सनातन समाहित है। जिसका मार्गदर्शन विप्र परिवार का संगम राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी करने के लिए तैयार है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि आज भारत में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी पहली संगठन बनी है जिसके महासंरक्षक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज बने हैं।

ये भी देखें-CM Hemant की पत्नी Kalpana Soren लड़ेंगी दुमका से लोकसभा चुनाव?फागू बेसरा के बयान के बाद लग रहे कयास

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, झारखंड प्रदेश को ऊंचाई पर ले जाने का अभियान कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। समूचे भारत में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की चर्चा जोरों पर है। बिना चंदा का अब तक बड़े धार्मिक आयोजन कराने में सक्षम युवा वाहिनी समाजिक गतिविधियों को तेज करेगा एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में पहल करेगा।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...