युवक की गला दबाकर हत्या, शव को गड्ढे में फेंका

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने निर्मम तरीके से एक युवक को गला दबाकर हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 की है। मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 के रहने वाले फेंकन महतो का पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 27 नवंबर की रात से ही अचानक गोविंद कुमार दुकान पर से लापता हो गया। काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।

परिजनों ने बताया कि थक हार कर लोहिया नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराए थे। इस मामले में लोहिया नगर थाने के पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान दोनों युवक ने बताया है कि एक पानी भर गड्ढा में शव को रखा गया है। पुलिस के द्वारा उसे पानी भर कुकर में काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसके बावजूद भी उत्सव नहीं मिला आज सुबह इस पानी से पुलिस ने बरामद किया। परिजनों ने बताया है कि गोविंद कुमार चौक पर पान का दुकान चलाता था और उसको घर से किसी ने बुलाकर ले गया और निर्वाण तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

फिलहाल इस घटना के बाद लोहिया नगर थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आज सुबह एक पानी भरे गड्ढे से युवक का शव पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। इस मामले में दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मृतक युवक भी अपराधी छवि का व्यक्ति था। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है किसी कारण आपस में विवाद हुआ होगा जिसके कारण से उसके चोट के निशान है और उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...