गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। मृत्यु युवक की पहचान बकरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव के रहने वाले शत्रुघ्न महतो का पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विनय कुमार अकेले ही घर से बाहर में बकरी चराने के लिए गया था। बकरी चराने के दौरान ही बगल में पानी भरे गड्ढे बना हुआ था। उसी पानी भरे गड्ढे में अचानक विनय कुमार का पैर फिसल गया। जिससे वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया।

परिजनों ने बताया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो जाकर खोजबीन किया गया तो पता चला कि इसी पानी भरे गड्ढे में विनय कुमार डूब गया है। उसे पानी भरे गड्ढे में काफी खोजबीन करने के बाद विनय कुमार का शव बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...