हजारीबाग: बीएसएफ के 59 स्थापना दिवस पर झांसी रानी परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को बीएसएफ को 59 स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी, उन्होंने आगे कहा कि बीएसएफ विश्व की सबसे बड़ी सुरक्षा बल है तथा देश की एक बड़े भूभाग की रक्षा कर रही है, मेरे लिए गर्व का विषय की मुझे इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पूरा देश बीएसएफ पर नाज और गर्व करता है।

जब बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर से दुश्मन की हलचल की खबर आती है तो चिंता तो होती है पर बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है यह सुनकर सकून मिलता है। अमित शाह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में जारीबाग के स्वतंत्र सेनानी सरस्वती देवी सहित सभी लोगों को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ को बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

गृहमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश ने काफी प्रगति की, हम चांद पर गए, जी 20 का सफल आयोजन किया परंतु ये तभी संभव हो पाया है जब बीएसएफ ने देश को सीमाओं को सुरक्षित रखा है. मैं बीएसएफ के मार्च पोस्ट को देख रहा था परंतु अनुशासन देख कर एक भी कमी नहीं निकाल पाया यही चीज बीएसएफ को महान बनाती है।
जिन 5 परिवार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार मिला है उनके परिजनों से कहा कि आपके परिवार के नुकसान को कोई नहीं लौटा सकता पर आपके साथ पूरा भारत खड़ा है।मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षा विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया तीनों चीज का विकास हो रहा है।

बीएसएफ ने अभी तक 92 लाख पौधे लगाए हैं इसके लिए उन्हें विशेष बधाई, भारत सरकार के प्रयास से हिंसा की घटनाओं में 22 प्रतिशत की कमी आयी है। आने वाले दिनों में हम देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करा देंगे जिसमे बीएसएफ के साथ- साथ सीआरपीएफ और आईटीबीपी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

















