धनबादः बाघमारा के लोयाबाद थाना अंतर्गत सेन्द्रा रेलवे पूल फ्लाई ओवर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने वेगनआर कार में सवार लोगों से पिस्टल सटाकर करीब डेढ़ लाख की लूट कर ली।
कलेक्शन के पैसे लेकर आ रहे थे कार सवार
घटना की सूचना लोयाबाद पुलिस को दी गयी तो घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। वही कार चालक ने कहा है कि जब मैं और मेरे सहयोगी प्रकाश साव कतरास से पैसे कलेक्शन करके धनबाद की ओर जा रहे थे। तभी सेन्द्रा रेलवे पूल फ्लाई ओवर के पास तीन नकाबपोश अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।
ये भी पढ़ें- राज्यपाल ने फिर लौटाया स्थानीय नीति विधेयक, पुनर्विचार करने का दिया आश्वासन
उन्होंने कार को रोका और फिर कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर हमसे 1.50 लाख रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए।







