अमन सिंह हत्याकांडः हाईकोर्ट ने जेल आईजी को हाजिर होने का दिया आदेश

रांची: धनबाद जेल में हुए शूटर अमन सिंह हत्याकांड में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जेल आईजी को हाजिर होने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को विडियो काॅन्फ्रेंस (वीसी) के जरिये हाजिर होने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही साथ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी आदेश देते हुए पूछा है कि आखिर जेल में हथियार कैसे पहुंचा। यह सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अदालत में होगी।

कल जेल में हुई थी अमन सिंह की हत्या

मालूम हो कि कल धनबाद जेल में नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी रहे कुख्यात शूटर अमन सिंह का जेल के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही इस हत्याकांड में जेल के आला अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- IBA World Junior Boxing Championship- झारखंड के किसान की बेटी ने जीता सिल्वर मेडल

इसके साथ ही राज्य सरकार पर भी इस हत्याकांड पर उंगली उठ रही है। इसी के मद्देनजर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...