सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

सिमडेगा: थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीबांध के पास मंगलवार की शाम भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरया देबू टोली गांव निवासी अंकित डांग एवं नवीन लुगुन के रूप में हुई ।जबकि घायल की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक में जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हुए।

मौके पर अंकित लुगुन की मौत हो गयी।जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से तत्काल दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया जहां पर पहुंचने के साथ ही अंकित डांग की भी मौत हो गई।

इधर रोहित का इलाज सदर अस्पताल में चल रही है।वही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई कर रही।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का सदर अस्पताल पहुंचे मृतकों के शव पर कफ़न ओढ़ाया और पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया।

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...