रांची में ध्वनि प्रदूषण रोकने के आदेश का सख्ती से करायें अनुपालन : कोर्ट

रांची. हाइकोर्ट ने रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की, चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान प्राथर्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना.

खंडपीठ ने ध्वनि प्रदूषण रोकने को लेकर पूर्व में दिये गये आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण की सूचना देने को लेकर जो हेल्पलाइन

नंबर जारी किया गया है, उसे वेबसाइट पर प्रकाशित करें, लोगों के बीच प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि लोग हेल्पलाइन नंबर के बारे में जान सकें तथा जरूरत पड़ने पर सूचित कर सकें.

खंडपीठ ने यह भी कहा कि 50 बेड या उससे कम बेड का अस्पताल होने पर भी उसके आसपास के इलाके को साइलेंट जोन घोषित किया जाना चाहिए, मामले की

अगली सुनवाई अब जनवरी 2024 में होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण रोकने को लेकर कोर्ट के आदेश का पालन होने लगा है. वाहीं, हेल्पलाइन नंबर एक बार अखबार में प्रकाशित किया गया है.

सरकार की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्राथर्थी झारखंड सिविल सोसाइटी कोर कमेटी के सदस्य विकास सिंह ने जनहित याचिका दायर की है.

 

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...