मिचोंग तूफान से बदला पलामू के मौसम का मिजाज़,हल्के दर्जे की बारिश के साथ ठंड में इज़ाफा

पलामू: मिचौंग तूफान की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले लिया है जिससे पलामू में भी ठंड में बढ़ोतरी देखी गई साथ ही कल से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं एवं आज सुबह से लगातार कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्के दर्ज की
बारिश हो रही है

आशंका जताई जा रही है कि 8 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा जिसमें रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी साथ ही तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई

बेमौसम बारिश की वजह से जहां एक तरफ सड़क तथा बाजार में लोग कम निकल रहे सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है वहीं दूसरी ओर इससे रबी फसलों को फायदा होने की उम्मीद है

जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान के असर के कारण ही राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।

 

रेवती रमण की रिपोर्ट

BJP Jharkhand: BJP की बड़ी मांग, 48 घंटे में छात्रों पर...

 झारखंड भाजपा ने मुख्य सचिव से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और परीक्षा घोटालों की CBI जांच कराने की मांग की है।BJP...

JPSC Scam: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की Bail Plea...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। CID की विशेष अदालत 5 सितंबर को...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा में 300 छात्रों के लिए शुरू...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा जिले के बिहार शरीफ शहर में स्थित माइनॉरिटी रेजिडेंशियल स्कूल (अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय) में पढ़ने वाले लगभग 300 छात्रों...