खगौल : थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। मंगलवार की रात खगौल थाना क्षेत्र के चरघरवा मोर के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी गई जिसमें युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 32 वर्षीय पप्पू पासवान भवन विभाग में कार्यरत था। मृतक अपने ससुराल चरघरवा मोड़ के पास एक किराए का रूम लेकर रहता था। मृतक की शादी डेढ साल पहले नेहा कुमारी से साथ हुई थी। मृतक की पत्नी ससुराल मे न रह कर अपने माईका के बगल मे किराये के मकान में रहती थी।
मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक युवक को घर के पास स्कूटी लगाते समय अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई गई जिसमें तीन गोली युवक को मारी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु राजा बाजार निजी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर आईजीएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का पीछे घरेलू विवाद बताया है। मृतक मूल रूप से हवाई अड्डा थाना अंतर्गत कौसल्या नगर का रहने वाला है। मृतक पप्पू की बहन संगिता देवी के फर्द बयान पर ससुराल पछ के चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी गई।
रजत कुमार की रिपोर्ट


















