Commercial Advertisment

जन्म-मृत्यु संबंधी सूचना के लिए अस्पतालों को लॉगिन आइडी देगा रांची नगर निगम

रांची: जन्म व मृत्यु से संबंधित आंकड़ा रांची नगर निगम के पास हो, इसके लिए रांची नगर निगम शहर के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को लॉगिन आइडी देगा. इस संबंध में सहायक प्रशासक ने आम सूचना जारी की है.

अस्पताल संचालकों से कहा गया है कि वे अविलंब अपने अस्पताल का नाम, पता, ई-मेल आइडी व संपर्क नंबर

नगर निगम को उपलब्ध करायें. ताकि, आपके अस्पताल को निगम लॉगिन आइडी देगा. इस लॉगिन आइडी के माध्यम से सभी अस्पताल अपने यहां होने वाले जन्म व मृत्यु की सूचना 21 दिनों के अंदर नगर निगम को उपलब्ध करायेंगे, ताकि, ऐसे लोगों को प्रमाण पत्र

आसानी से उपलब्ध कराया जा सके. 54 ने लिया आइडी, लेकिन दो दर्जन अस्पतालों ने नहीं दी सूचना: रांची शहरी क्षेत्र के अब तक 54 निजी व सरकारी अस्पतालों ने नगर निगम से आइडी लिया है.

लेकिन, दो दर्जन से अधिक अस्पतालों ने इस संबंध में नगर निगम को कोई सूचना नहीं दी है. इसे देखते हुए नगर निगम ने सभी अस्पतालों को जल्द से जल्द निगम में सूचना देने का आग्रह किया है.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...