इस बार प्री-बोर्ड की परीक्षा होगी भी या नहीं, इस पर संशय

रांची: देश भर में मैट्रिक, इंटर (10वीं, 12वीं) की बोर्ड परीक्षा से पहले प्री- बोर्ड परीक्षा ली जाती है. पर झारखंड में वर्ष 2024 के लिए प्रस्तावित परीक्षा में पहले बोर्ड की परीक्षा होगी, इसके बाद प्री-बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है, प्री-बोर्ड की परीक्षा के दौरान मैट्रिक, इंटर की परीक्षा चल रही होगी, ऐसे में प्री-बोर्ड की परीक्षा होगी भी या नहीं, इस पर संशय है.

राज्य में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा ली जाती है, जबकि प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि जेसीइआरटी द्वारा जारी की गयी है. जेसीइआरटी द्वारा प्री बोर्ड की परीक्षा की तिथि घोषित करने के पूर्व इस बात की जानकारी नहीं ली गयी कि मैट्रिक, इंटर की परीक्षा कब होगी. राज्य में फरवरी के द्वितीय सप्ताह में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा शुरू होती है.

वर्ष 2024 की परीक्षा छह फरवरी से प्रस्तावित है. परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी, जबकि जेसीइआरटी द्वारा जिलों को इस वर्ष 24 जुलाई को विद्यालय स्तर पर होनेवाली परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भेजा गया था।

जिसमें विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक होनेवाली साप्ताहिक जांच परीक्षा के साथ-साथ प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि भी निर्धारित की गयी थी. मैट्रिक व इंटर की प्री-बोर्ड की परीक्षा 19 से 23 फरवरी 2024 तक प्रस्तावित है।

जबकि जैक द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 26 फरवरी तक मैट्रिक, इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है. ऐसे में इस वर्ष मैट्रिक, इंटर के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड की परीक्षा कैसे होगी.

राज्य में मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा लिया जा रहा है. मैट्रिक के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म जमा करने से पहले मैट्रिक, इंटर की बोर्ड परीक्षा, प्री-बोर्ड बाद में की अंतिम तिथि नौ दिसंबर तक है.

जबकि इंटर के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 12 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 20 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे.

दिसंबर से 15 जनवरी तक हो जाती थी परीक्षा राज्य में कोविड के पूर्व जब मैट्रिक, इंटर की परीक्षा फरवरी में होती थी, तो प्री-बोर्ड की परीक्षा दिसंबर अंत तक शुरू हो जाती थी.

15 जनवरी तक परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता था. अब जबकि परीक्षा की तिथि से लेकर पैटर्न सब कोविड के पूर्व के अनुरूप की जा रही है, तो वहीं प्री-बोर्ड की परीक्षा फरवरी में लेने का निर्देश दिया गया है.

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...