नीतीश 21 जनवरी को रामगढ़ से करेंगे झारखंड में जदयू के मिशन का शंखनाद

रांची: जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ आयेंगे. साथ ही नीतीश जोहार जनसभा के माध्यम से झारखंड में जदयू के मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे.

प्रदेश जदयू की ओर से नीतीश जोहार जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. यह जानकारी बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री व झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी ने गुरुवार को राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा रामगढ़ में है. प्रयास होगा की राज्य के पांचों
प्रमंडलों में उनकी सभा हो. उन्होंने बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए जदयू नेता मधुकर सिंह को इसका को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. पार्टी की ओर झारखंड में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा.

दिल्ली से कलाकार आकर ग्रामीणों से नीतीश कुमार के साथ जुड़ने का अनुरोध करेंगे, उन्होंने कहा कि पाटी के पुराने नेता और कुछ दूसरे दलों के नेता संपर्क में है. ये भविष्य में जदयू के साथ नजर आयेंगे,

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...