स्कूल वैन और बस ने सीधी टक्कर ,स्कूल वैन चालक की मौत कई बच्चे घायल

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेलवे साइडिंग के समीप सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।

आपको बता दे की तेज रफ्तार में आ रही बस ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण यह हादसा हुआ है ।

स्थानीय चास्मदीद बताते हैं कि रेलवे साइडिंग होने के कारण सड़क किनारे डंपर, ट्रक कोयला लदे खड़े हुए थे जिस कारण एक ही लेन सुचारू रूप से चल रहा था इसी में सामने से आ रही बस ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी जिसमें वैन के चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें 12 की हालत गंभीर बनी हुई है ।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को इलाज हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया है और उनके परिजनों को सूचना दी गई है ।

सभी बच्चे हजारीबाग के छड़वा डैम स्थित सेंट अगस्टिन स्कूल के छात्र है । इस घटना को लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है ।

स्थानीय लोग बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं तो वही सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी ने अस्पताल प्रबंधन पे कई सवाल खड़े किया है वही यहा से सीधा रेफर किए जाने पे भी विधायक मीडिया प्रभारी ने सवाल खड़े किए है

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...