Accident : हाइवा ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, वैन चालक समेत 10 छात्र बुरी तरह जख्मी, तीन बच्चे पावापुरी रेफर

नवादाः हाइवा ने स्कूल वैन में मारी टक्कर-  जिले में एक बड़ा हादसा टल गया.

एक प्राइवेट स्कूल वैन को एक हाइवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी.

इस दौरान चालक समेत कई बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए. वहीं 3 बच्चों को गंभीर अवस्था में पावापुरी विम्स

रेफर कर दिया गया है. घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के गया-हिसुआ पथ एनएच-82 की बताई जा रही है.

जहां एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी.

जिससे स्कूल वाहन पलट गया. इस दौरान स्कूल वाहन पर सवार चालक समेत कुल 10 स्कूली बच्चे जख्मी हो गए.

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल सभी घायलों को आनन-फानन में हिसुआ स्थित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिसमें 3 बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

इन्हें पावापुरी विम्स रेफर किया गया है.

वैन चालक समेत 10 छात्र बुरी तरह जख्मी

हादसे में न्यू नालंदा पब्लिक स्कूल के 10 छात्र घायल हो गए है. इस हादसे में ऋषभ कुमार हिसुआ,

अमित कुमार, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार और हर्ष कुमार रेपुरा गांव निवासी और अमीषा भारती,

अंकुश कुमार, सचिन कुमार शिवगंज निवासी और अंजलि कुमारी फुलवरिया जख्मी हो गए है.

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...