Advertisment

4 पहिया वाहनों के गैराज में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 7 वाहन जलकर खाक

गया : बिहार के गया में चार पहिया वाहनों के गैराज में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में सात वाहन धूू-धूकर जल गए। यह घटना विष्णुपद थाना अंतर्गत खटकाचक में स्थित एएनआर ऑटोमोबाइल शो-रूम में हुई। इस तरह की घटना के बाद शोरूम के मालिक अमानुल्लाह ने बताया कि बड़ी मुश्किल से इस गैराज को खोला था। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, गैराज में रखा एक सिलेंडर भी विस्फोट कर गया। सिलेंडर के विस्फोट की आवाज से लोग सहम गए। हालांकि विस्फोट से किसी को क्षति नहीं हुई है।

गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत एएनआर ऑटोमोबाइल में बुधवार की देर रात्रि को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते-देखते गैराज में रखे कई वाहन चपेट में आ गए। एक के बाद एक करके सात वाहन पूरी तरह से जल गए। वहीं एक वाहन आंशिक रूप से जला है। कुल सात वाहनों के जलने की घटना की जानकारी के बाद मकान गैराज मालिक अमानुल्लाह उर्फ छोटू कुमार काफी सदमे में हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बीते दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के बीच बिजली के बोर्ड में पानी घुस आया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग गई। आग की भीषण लपटों को देख स्थानीय लोग और पास के मां लक्ष्मी रेस्टोरेंट चलाने वाले दुकानदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दुकानदार के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत विष्णुपद थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई।

4 घंटे में आग पर पाया गया काबू

इस तरह की घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुपद थाना और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में गैराज के मलिक मोहम्मद अमानुल्लाह उर्फ छोटू ने बताया कि उन्हे स्थानीय लोगों के द्वारा इस तरह की घटना की जानकारी मिली। जब तक वह पहुंचे, तब तक सब कुछ जल चुका था। उनका लैपटॉप आदि भी इस घटना में जल चुका है। छह वाहन पूरी तरह से जले हैं। वहीं, एक वाहन आंशिक रूप से जला है।

वहीं, अमानुल्लाह उर्फ छोटू को चिंता है कि वह कुल सात वाहन जले हैं। ऐसे में वाहनों के मालिक को क्या जवाब देंगे, जिनमें वाहन जले हैं। इसकी उन्हें चिंता हो रही है। वह मांग करते हैं कि प्रशासन की ओर से हमें मदद की जाए। बड़ी मुश्किल से दो साल पहले इस गैराज को खोला था और काफी मेहनत से आगे बढ़ाया था। किंतु इसके बीच इस तरह की घटना हो गई है।

सिलेंडर के विस्फोट से सहमे लोग

वहीं, आगलगी की घटना के दौरान गैराज में रखा एक सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसमें भी विस्फोट हुआ। विस्फोट काफी भयानक था, जिससे लोग सहम गए। हालांकि किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। फिलहाल गैराज मलिक के अनुसार कई लाख की क्षति हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी मांग किया है कि गैराज संचालक को मुआवजा दिया जाए।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...