गैराज पर गिरा ठनका, धू-धूकर जली गाड़ी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर एनएच 28 स्थित पनवी में तेज बारिश के साथ ठनका गिरा. ठनका ऑटो मोबाइल गैराज पर गिरा, जिससे वहां खड़ी गाड़ी धू-धूकर कर जलने लगी. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि इससे पहले ही गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी. इसी दौरान तेज आवाज के साथ ठनका गिरा. ठनका गिरने के बाद जब हमलोगों ने देखा तो पता चला कि गैराज पर गिरा है, और वहां खड़ी गाड़ी में आग लग गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को दी गयी. जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती उससे पहले ही गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

बता दें कि बुधवार की अहले सुबह से ही जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई और ओले भी पड़े. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी भी जारी की थी. घटना के बाद गैरेज के संचालक अभिनव कुमार ने कहा कि आज सुबह से ही मौसम खराब था. इसके बाद तेज बारिश होने लगी. बारिश के दौरान ही ठनका हमारे गैराज पर गिरा. जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. गैराज में अगर कोई होते तो बड़ा हादसा हो जाता. गैरेज के संचालक अभिनव कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी कर्मी वहां से हट गये. इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दिया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

रिपोर्ट : विशाल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...