मंत्री संजय झा ने कहा- I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक में जाएंगे CM नीतीश

पटना : बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने आज थोड़ी देर पहले जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक पहले छह दिसंबर को दिल्ली में बैठक होनी थी लेकिन बैठक नहीं हुई। अगली बैठक जब भी होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरूर जाएंगे। बिहार यात्रा को लेकर संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार चार डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक में लगातार काम करते हैं। तापमान अभी नहीं गिरा है जल्द ही नीतीश कुमार यात्रा पर निकलेंगे।

वहीं 10 दिसंबर को क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसको लेकर मंत्री संजय झा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की 10 दिसंबर को महत्पूर्ण बैठक है। बिहार सरकार के तरफ से तैयारी की जा रही है। सीएम ने अभी तैयारियों को लेकर बैठक की है। जब भी महत्पूर्ण बैठक होती है नीतीश कुमार उसमे शामिल होते हैं।

वहीं दरभंगा एम्स निर्माण पर मंत्री संजय झा ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार ने केंद्र की मांग के अनुसार सभी व्यवस्था करवा रही है। बिहार सरकार के द्वारा सारा काम किया जा रहा है, जल्द ही निर्माण शुरू होगा। बिहार सरकार मिट्टी भरा कर जो जमीन दे रहे हैं। उस पर हजारों करोड़ खर्च हो रहे हैं। एम्स निर्माण में भारत सरकार से अधिक बिहार सरकार खर्च कर रही है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...