जमशेदपुर : परसूडीह में सड़क खोदने के विवाद को बना दिया रंगदारी का केस

जमशेदपुर : परसूडीह के प्रमथनगर में जेसीबी से सड़क खोदने से मना करने के विवाद के बाद हुई नोंक-झोंक के मामले में नीतेश कुमार ने रंगदारी का मामला बनाकर एसएसपी के पास जाकर ज्ञापन सौंप दिया है। दूसरे पक्ष के सरोज मंडल उर्फ सत्यप्रकाश मंडल का कहना है कि 31 मई की सुबह उनके घर के सामने से नीतेश जेसीबी से सड़क की खुदाई कर रहा था। उसने जब इसका परमिशन के बारे में पूछा तब नोंक-झोंक हुई थी। मामले को सरोज ने परसूडीह थाने तक भी पहुंचाया था, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंप दिया।
दूसरे पक्ष का आरोप
दूसरे पक्ष से सरोज का कहना है कि उससे नकद 4500 रुपये और 12 ग्राम का सोने की चेन छिन लिया गया है। घटना के समय नीतेश और उसके 15-20 बदमाश दोस्तों ने पिस्टल का भय दिखाकर घेर लिया था और जान से मारने के लिए हमला भी कर दिया था। किसी तरह से वह बचकर वहां से भागा और इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
खुदाई के बाद सालों नहीं बनता है सड़क
परसूडीह की बात करें तो यहां पर पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई करने के बाद उसे सालों नहीं बनाया जाता है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाई भी होती है। सरोज यह जानना चाह रहे थे कि आखिर सड़क खोदने के बाद इसे बनाने की जिम्मेवारी कोन लेगा और कबतक बनेगी।

रंगदारी लेने आये अपराधी पुलिस के बिछाये जाल में फंसे, बताया कई राज

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...